उक्त निर्देश के पालन मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री संजीव मुले के निर्देशन में तथा एसडीओपी महोदय कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27.02.2026 को थाना इन्दार पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गल्ला मण्डी के चबुतरे के पास खतौरा में हाथ भट्टी की बनी अवैध जहरीली शराब बेच रहा है
उक्त सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पहुंचे तो एक व्यक्ति प्लास्टिक की कट्टी लिये खडा दिखा जो पुलिस को आते देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से पकडकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आनन्दम उर्फ छोटू परिहार पुत्र देवीलाल परिहार उम्र 29 साल निवासी हाट रोड जैन मोहल्ला खतौरा थाना इन्दार का होना बताया, हाथ में लिये प्लास्टिक की कट्टी को लेकर चैक किया तो कट्टी में करीब 08 लीटर हाथ भट्टी की बनी शराब भरी होकर तीव्र जहरीली शराब जैसी गंध आ रही थी जो मनुष्य के अनुपयुक्त होकर हानिकारक है।
आरोपी का कृत्य धारा 49A आबकारी एक्ट का अपराध घटित पाये जाने से आरोपी के कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी आदतन अपराधी है
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी विवेक यादव, सउनि शत्रुघ्नसिंह भदौरिया, प्रआर. जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर. हरीसिंह, आर. नेपालसिंह, आर. ब्रजेश भील, आर. दिलीप शाक्य, आर. नन्दकिशोर, आर. भंगू भिलाला की सराहनीय योगदान रहा है।