10 घंटे बाद जंगल से गिरफ्तार किया, जेल प्रशासन पर उठे सवाल:नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी जेल से भागा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के पोहरी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जेल से फरार हो गया। करीब 10 घंटे बाद उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बंद था।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे आरोपी पोहरी जेल की लगभग 13 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुआ था। पुलिस ने शाम साढ़े 6 बजे उसे बामरा के जंगल से पकड़ लिया और दोबारा जेल भेज दिया।

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रबंधन ने पोहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया, जो लगभग 10 घंटे तक जारी रहा।

अपनी बेटी से दुष्कर्म के मामले में था जेल में बंद आरोपी को 20 फरवरी को अपनी 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया था।

यह पहली बार नहीं है जब पोहरी जेल से कोई कैदी फरार हुआ है। करीब चार साल पहले भी इसी जेल से एक आरोपी दीवार फांदकर एक आरोपी भाग निकला था। इस ताजा घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है।

फिलहाल, आरोपी को दोबारा जेल में बंद कर दिया गया है। इस मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही की जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)