खनियांधाना-पिछोर रोड पर बाइक भिड़ंतः 14 साल के किशोर की मौत, दो गंभीर घायल

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में खनियाधाना-पिछोर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 14 साल किशोर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीएम राइज स्कूल और बुधना नदी के बीच हुई यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों और डायल-112 एफआरबी 18 व 19 के चालक कंचन चौबे, नारायण सिंह यादव तथा आरक्षक जयवीर गुर्जर और आशीष राजपूत की मदद से घायलों को तत्काल खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल 14 साल के अंशुल पुत्र रामनिवास प्रजापति निवासी पोठयाई ने खनियाधाना अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार गोपाल पाल (27) निवासी पगरोदा और हरनाम पाल (45) निवासी पगरोदा गंभीर रूप से घायल हो गए। खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

गोपाल और हरनाम की नाजुक स्थिति को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक अंशुल प्रजापति अपने पिता को खेत पर खाना देकर वापस लौट रहा था और उसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

14 साल के अंशुल ने खनियाधाना अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)