दारू-मुर्गा पार्टी के लिए 2 हजार रुपए की मांग की अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी निवासी 33 वर्षीय उपेन्द्र सिंह यादव ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 फरवरी की रात करीब 10 बजे झांसी तिराहा के पास दो युवकों ने स्कूटी अड़ाकर उनकी कार रोकी और दारू-मुर्गा पार्टी के लिए 2 हजार रुपए की मांग की। इनकार करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनकी ब्रेजा कार के आगे का शीशा व साइड गेट के कांच फोड़ दिए। साथ ही जेब में रखा महंगा आईफोन भी तोड़ दिया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी भी दी थी।
पुलिस ने मामले में दिव्यम सैनी और आशुतोष लोधी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों छात्र हैं और उनमें से एक यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
देहात थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।