24 करोड़ से बन रहा 570 मीटर लंबा पुल
सिंध नदी पर 24 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 570 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। यह मार्ग भड़ौता गांव के पास से होकर गुजरता है और कोलारस व रन्नौद तहसील के कई गांवों को जोड़ता है। यहां रोजाना भारी यातायात रहता है, इसी कारण सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
80 प्रतिशत काम पूरा, वैकल्पिक मार्ग तय
निर्माण एजेंसी ओपीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर विकास त्यागी के अनुसार पुल का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अंतिम चरण के काम और सड़क से जोड़ने के दौरान सुरक्षा कारणों से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। हल्के चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर हरिपुर चौराहा से टामकी गांव होते हुए वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे।
वाहन चालकों के लिए सूचना बोर्ड लगाए
वाहन चालकों की सुविधा के लिए कोलारस कस्बे के पास भड़ौता लिंक रोड और दूसरी ओर खरेह गांव में सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। निर्माण एजेंसी का लक्ष्य है कि पुल का काम अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए।