सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा अवैध हथियार से अपराध करने की नियत से घूमने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं
जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ (IPS) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के क्रम मे दिनांक 20.02.2026 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि गल्ला मण्डी परिसर मे एक व्यक्ति अबैध कट्टा लिये अपराध करने की नियत से खडा है।
उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान गल्ला मण्डी परिसर करैरा पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का खङा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकङा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कृष्णपाल ठाकुर (बैश्य) पुत्र माखन सिहं बैश्य उम्र 21 साल नि0 ग्राम लालपुर थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया ।
जिसकी जामा तलाशी लेने पर अपनी कमर मे बांई तरफ पेंट में एक देशी 315 बोर की (कट्टा) रखे हुये पाया गया तथा एक जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 129/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि राधेश्याम शिवहरे, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर. 338 हरेन्द्र गुर्जर, आर0 1165 मत्स्येन्द्र सिहं थाना करैरा की मुख्य भूमिका रही।