थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालक- बालिकाओं की दस्तयावी कार्यवाही करते हुए अपराध अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के अंदर सुरक्षित दस्तयाब किया

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में दिनांक 04.02.2026 को ग्राम भवेड की आदिवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट की थी जिसपर थाना सुभाषपुरा मे अप. क्र 20/2026 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

बालिका नाबालिग होने से पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण मे अपहृता की लगातार प्रयास कर शीघ्र दस्तयाब करने के निर्देश दिए गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव दुबे द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गये एवं अपहृता को घटना के 48 घंटे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

उक्त बालिका को ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस्तयाब करने मे थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि राजीव दुबे, सउनि जयनारायण, सउनि अरुण वर्मा , प्रआर0 197 अभय सिंह की विशेष भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)