मृतक की पहचान जंगीपुर निवासी 42 वर्षीय ब्रज किशोर केवट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ब्रज किशोर अपने गांव से बाइक पर सवार होकर किसी काम से पिछोर आ रहे थे। बसई रोड पर तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
डंपर चालक की तलाश शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद की तस्वीर