सागर शर्मा शिवपुरी:तेंदुआ थानांतर्गत ग्राम खरई में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने एक सुनार की दुकान की दीवार तोड़कर वहां से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खरई निवासी तुलसीराम पुत्र बैजनाथ सोनी उम्र 60 साल 2 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। 3 फरवरी को सुबह 9:30 बजे जब वह दुकान पर आया तो शटर खोलते से ही देखा कि दुकान के अंदर रखे ज्वेलरी के डिब्बे बिखरे पड़े हुए थे। इसके अलावा दुकान के पीछे की दीवार टूटी हुई थी।
तुलसीराम सोनी का कहना है कि चोर उसकी दुकान में रखी चांदी की 15 जोड़ी छोटी व बड़ी तोड़िया, चांदी के ताबीज, पत्री, हाय, चांदी के चूरा, चांदी की बिछुड़ी 100 ग्राम, चांदी की हाफ करधनी 1 नग, चांदी की गले की चैन 100 ग्राम, चांदी का बेसलेट 60 ग्राम, सोने के कांटे-बाली, सोने के ओम 4 नग, आदि सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।