लापरवाही,जाधव सागर की पार के किनारे डाली जलकुंभी फिर से फैलना शुरू-नपा के ठेकेदारों ने तालाब से निकालकर पार के किनारे फेंक दी

Nikk Pandit
0
फोटो-जाधव सागर की पार के किनारे पर फेंकी गई जलकुंभी
फोटो-पानी मिलने के कारण दोबारा से हरी होकर फैलना हुई शुरू

सागर शर्मा शिवपुरी:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश के उपरांत शिवपुरी के जाधव सागर में जलकुंभी हटाने का काम किया गया, परंतु इस जलकुंभी को वहीं पार पर फेंक दिया गया है। ऐसे में यह जलकुंभी एक बार फिर से हरियाने लगी है, जाे कुछ ही दिनों में एक बार फिर से पानी पर ठीक उसी तरह फैल जाएगी जिस तरह से पहले फैली हुई थी।

उल्लेखनीय है कि जलकुंभी की खासियत होती है कि उसे पानी से निकालकर फेंक दिया जाए तो वह सूख जाती है, लेकिन जैसे ही उसे पानी मिलता है वह एक बार फिर से अपने पुराने स्वरूप को वापस प्राप्त कर लेती है और धीरे-धीरे पानी पर एक परत के रूप में फैल जाती है। पिछले केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर जाधव सागर में सफाई कर जलकुंभी को साफ किया गया, परंतु जिन लोगों ने यह जलकुंभी साफ की, उन्होंने जलकुंभी को जाधव सागर की पार के किनारे पर फेंक दी है। यह जलकुंभी फिलहाल तो सूख गई है, लेकिन जाधव सागर की पार से गिर रहे पानी सहित पास की टूटी हुई पार से करबला की ओर जा रहे गंदे पानी से अब यह जलकुंभी एक बार फिर हरी होना शुरू हो गई है। एक ओर जहां इस सूखी हुई जलकुंभी को फिर से लहलहाने के लिए पार से गिर रहे पानी का सहारा मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर नीचे से बह रहे पानी के कारण यह जलकुंभी हरी होना शुरू हो गई है। अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यह जलकुंभी एक बार फिर से तालाब में फैल जाएगी।

पूर्व के अनुभवों से भी नहीं ली सीखयहां बताना होगा कि इससे पूर्व माधव नेशनल पार्क प्रबंधन इसी तरह से कई बार मैनुअली तालाब से जलकुंभी को साफ करवाया है, परंतु जलकुंभी को पानी से निकालकर किनारे छोड़ देने के कारण वह जलकुंभी फिर से तालाब में फैल गई है। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ। इसके बाबजूद प्रशासनिक जिम्मेदारों द्वारा जाधव सागर के किनारे जलकुंभी को छोड़ दिया गया है, जो एक बार फिर से हरी होना शुरू हो गई है। 

इनका कहना है-हमने ठेकेदार को बोला था कि वह जलकुंभी को साफ करने के बाद वहां से उठाकर फिकवाएगा। अगर उसने जलकुंभी को नहीं उठवाया है तो, मैं उसे दिखवाता हूं। ठेकेदार को उसे उठवाने के लिए बोलता हूं।
इशांक धाकड़
सीएमओ, नपा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)