ग्वालियर बायपास, रघुवंशी कोठी समेत कई इलाके प्रभावित होंगे:शिवपुरी में आज कई घंटे बिजली कटौतीःटॉवर रोड, पटेल नगर

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी में आज (रविवार) कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 के. व्ही. वाणगंगा उपकेन्द्र पर होने वाले मेंटेनेंस कार्य के कारण की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 33 के. व्ही. फतेहपुर के अंतर्गत आने वाले कुछ फीडरों पर भी विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 11 के.व्ही. विष्णु मंदिर, 11 के.व्ही. टी. व्ही. टॉवर, 11 के.व्ही. आर. के. पुरम, 11 के. व्ही. चिलोद, 11 के. व्ही. सिटी फीडर, 11 के.व्ही. सोनचिरैया फीडर और 11 के.व्ही. बडागाँव फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

इन प्रभावित क्षेत्रों में फक्कड़ कॉलोनी, विष्णु मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, टी.व्ही. टॉवर रोड, पटेल नगर, विवेकानंद पुरम, मोहिनी सागर, आरकेपुरम, नूरानी मस्जिद, झीगुरा, सहीसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, नरेंद्र नगर, छत्री के पास, माधव चौक, ठंडी सड़क, करोंदी कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी, सोनचिरैया होटल के आसपास का क्षेत्र, द्वारिकापुरी कॉलोनी और ग्वालियर बायपास क्षेत्र शामिल हैं।

इसी दिन, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 11 के.व्ही. न्यू बस स्टैंड, फतेहपुर और मनियर फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली कटौती होगी। इन क्षेत्रों में श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथी खाना सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गाँव, जाटव मोहल्ला और परिहार मोहल्ला, 26 नंबर कोठी के पास आदि प्रभावित रहेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)