शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में 10 हजार की इनामी आरोपिया गिरफ्तार, भौंती पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा खबर:शिवपुरी जिले के थाना भौंती पुलिस ने शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में फरार चल रही 10 हजार रुपये की इनामी आरोपिया को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपिया सविता लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 02 दिसंबर 2025 को फरियादी अमित लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चचेरे भाई कल्याण लोधी और अनिल लोधी स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम गणेशखेड़ा वेयरहाउस के पास पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कल्याण लोधी के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी मुरारी लोधी ने कट्टे से गोली मार दी, जिससे इलाज के लिए ले जाते समय कल्याण लोधी की रास्ते में ही मौत हो गई।

इस गंभीर हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया ने उप निरीक्षक कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 08 मार्च 2026 को फरार आरोपिया सविता लोधी (38 वर्ष) निवासी ग्राम ऊमरीकला को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया, उप निरीक्षक कुसुम गोयल, सहायक उप निरीक्षक संजय भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, आरक्षक रवि शर्मा, दुर्गाविजय रावत एवं बंटी उमरैया की सराहनीय भूमिका रही।

“सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस, सुरक्षित समाज
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)