अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिवपुरी पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Nikk Pandit
0

शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री अमित सांघी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया!इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनके योगदान और कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा की गई और महिला पुलिसकर्मियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान दे रही हैं।

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में महिला दिवस की थीम “Give to Gain” रखी गई है। इसका अर्थ है कि जब समाज महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सहयोग देता है तो इसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर एक बेहतर और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया तथा पुलिस विभाग में उनके योगदान की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कावरेती, थाना प्रभारी कोतवाली, देहात, फिजिकल एवं सूबेदार स्टेनो श्री आशीष पटेरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)