होली से पहले स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ी, चालक फरार:अमोला पुलिस ने 24 पेटी अवैध शराब जब्त की

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी में होली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अमोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान 24 पेटी देशी प्लेन शराब से भरी एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की गई। हालांकि, पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 6 लाख 97 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि 1 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब लाई जा रही है। इस जानकारी के आधार पर हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

चेकिंग के दौरान, संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार (MP09WB7254) को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, चालक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 24 पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 216 बल्क लीटर है। इस शराब की कीमत 97,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शराब और वाहन जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)