जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 33/26 में धारा 109(1), 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) एवं 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में सुघर सिंह लोधी (56), निवासी सलैया थाना अमोला, जिला शिवपुरी ने रानी सैन की गोली मारकर हत्या की थी।
28 फरवरी 2026 की रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सिरसोद जाने वाले कच्चे मार्ग पर 315 बोर की रायफल के साथ खड़ा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला उनि. अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी रायफल भी जप्त की गई।
आरोपी को 1 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।