शिवपुरी में मां के खाते में मंगाए 2.55 लाख:अश्लील वीडियो कॉल कर 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर ब्लैकमेलिंगः पुलिस अफसर बनकर ठगने वाला गिरोह पकड़ाया

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत थाना करैरा पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल खातों का उपयोग कर डिजिटल गिरफ्तारी एवं झूठे मामलों में फँसाने की धमकी देकर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा एवं एडीजी साइबर ए साई मनोहर के निर्देशन में चलाया जा रहा है। ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना तथा पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांधी द्वारा भी म्यूल खातों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शिवपुरी जिले में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उपनिरीक्षक चेतन शर्मा, उपनिरीक्षक अभिमन्यु राजावत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

अपराध का तरीका

आरोपी विभिन्न मोबाइल एप्स जैसे HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY, COMET के माध्यम से लोगों से अश्लील चैट करते थे और उसकी रिकॉर्डिंग कर लेते थे। बाद में स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर बलात्कार के झूठे केस में फँसाने की धमकी देकर रकम वसूलते थे।

दिनांक 01.03.2026 को खाते की जांच के दौरान शिवकुमारी लोधी के बैंक खाते का दुरुपयोग सामने आया। पूछताछ में उसके पुत्र अजेन्द्र लोधी एवं अंकेश लोधी द्वारा खाते के उपयोग की बात स्वीकार की गई। आगे की पूछताछ में ब्लैकमेलिंग गिरोह का खुलासा हुआ।

दर्ज अपराध

थाना करैरा में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 319(2), 318(2) बीएनएस एवं 66(C), 66(D) आईटी एक्ट के तहत कुल 14 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रिंस राय (24 वर्ष) निवासी टीला, करैरा
2. राहुल लोधी (25 वर्ष) निवासी कुचलोन
3. अजेन्द्र लोधी (25 वर्ष) निवासी टीला, करैरा
4. अंकेश लोधी निवासी टीला, करैरा

जब्ती

* 4 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन
* कुल मशरूका लगभग ₹90,000

शेष 10 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उपनिरीक्षक चेतन शर्मा, उपनिरीक्षक अभिमन्यु राजावत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मध्य प्रदेश पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अज्ञात एप्स या व्यक्तियों से वीडियो/चैट करते समय सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)