सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले की चौकी खोड़ थाना भौंती में दिनांक 27 फरवरी 2026 को पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी राहुल लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
घटना की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 61(1), 64(2), 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने महिला संबंधी अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के सतत मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल पुत्र महेश लोधी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गणेशखेड़ा, चौकी खोड़ को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक ब्रजेश माहौर, आरक्षक बीरेन्द्र वाथम एवं सैनिक हनुमंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।