नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला ममेरा भाई वृंदावन में गिरफ्तारः शिवपुरी से बहला-फुसलाकर यूपी ले गया था आरोपी; 5 दिन बाद मिली लड़की

Nikk Pandit
0


सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र से लापता हुई एक 15 वर्षीय नाबालिग को वृंदावन से बरामद कर लिया गया है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके 26 वर्षीय ममेरे भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 21 मार्च को यह कार्रवाई की।

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने 17 मार्च को पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी 16 मार्च से लापता है। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि नाबालिग का ममेरा भाई भी उसी दिन से लापता था। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच के बाद पुलिस को उनकी वृंदावन में होने की जानकारी मिली। तत्काल एक पुलिस टीम वृंदावन रवाना की गई।

वृंदावन पहुंचने पर पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग ने अपने बयानों में बताया कि उसे बहला-फुसलाकर वृंदावन लाया गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में बढ़ोतरी की है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)