सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश देकर करीब 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रन्नौद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान 10 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम माढ़ा घाटी में तालाब के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाई जा रही है और उसे बेचने के लिए जमा किया गया है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी रन्नौद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस ने कल्याण आदिवासी (55 वर्ष) पुत्र उमरऊआ आदिवासी निवासी विजयपुरा थाना रन्नौद जिला शिवपुरी को अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से करीब 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही –
उप निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक जगेश सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक अख्तर खान, आरक्षक गौरिश औझा, आरक्षक वकील गुर्जर, आरक्षक महेश पटेलिया और महिला आरक्षक कृष्णा पाल।