सीहोर पुलिस की तत्परता: अपहृत नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र से अपहृत हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार 06 मार्च 2026 को ग्राम राधापुर निवासी 45 वर्षीय फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट थाना सीहोर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग बालिका को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीहोर उप निरीक्षक जूली तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 11 मार्च 2026 को ग्राम कंचनपुर, थाना ईसागढ़ जिला अशोकनगर से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जूली तोमर, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर, आरक्षक देवेंद्र परिहार, आरक्षक सतेंद्र रावत, आरक्षक धर्मेंद्र कुशवाह, आरक्षक सायल खान, आरक्षक अवधेश रावत, आरक्षक अजय मांझी और आरक्षक विनोद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)