शिवपुरी पुलिस का सराहनीय कार्य: अपहृत नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 77/2026 में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग बालिका को संदेही धर्मेन्द्र द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। इस पर थाना खनियाधाना में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केदार सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस टीम ने 17 मार्च की रात शिवपुरी से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। इसके बाद 18 मार्च को बालिका को सीडब्ल्यूसी शिवपुरी में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक केदार सिंह यादव, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौधरी, सउनि रामसिंह भिलाला सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)