शिवपुरी में ड्यूटी के दौरान एएसआई की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोठी पर तैनात 58 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कल्याण सिंह रजक का जिला अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी एएसआई कल्याण सिंह रजक की ड्यूटी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निवास पर लगी हुई थी। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। मंगलवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर एसपी कोठी पहुंचे, जहां अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द उठा।

                     इलाज के दौरान मौत

सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्होंने तुरंत अपने बेटे रवि रजक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है, ताकि वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)