शिवपुरी में रफ्तार का कहर: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक हुआ बेकाबू

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिला के कोलारस थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पड़ौरा चौराहे के पास एक ट्रक, बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे पोल से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के अगले हिस्से के दोनों पहिए टूटकर बीच की बॉडी में जा घुसे और वाहन कुछ मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक झांसी (उत्तर प्रदेश) से प्लास्टिक सीटें भरकर अहमदाबाद (गुजरात) जा रहा था। ओवरटेक के दौरान अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक मोड़ा, जिससे वह बेकाबू हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)