शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: रॉन्ग साइड जा रही बाइक को ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर श्रीनाथ होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने रॉन्ग साइड से जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक होली के अवसर पर एक परिचित से मिलने जा रहे थे।

रॉन्ग साइड से जा रहे थे बाइक सवार

मृतकों की पहचान ग्यारसी (33) पुत्र सुल्तान केवट और रामकृष्ण (21) पुत्र सुरेश केवट के रूप में हुई है। दोनों कोलारस के ढीमर मोहल्ला के निवासी थे और एक ही बाइक पर सवार होकर पूरनखेड़ी गांव की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रॉसिंग के आगे दोनों युवक रॉन्ग साइड से जा रहे थे। इसी दौरान गुना से शिवपुरी की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)