कृषि विज्ञान मेले में किसानों को मिली नई तकनीक की जानकारी, विशेषज्ञों ने बताए खेती के आधुनिक तरीके

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा मानस भवन, गांधी पार्क में आयोजित दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का द्वितीय दिवस तकनीकी सत्रों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आईसीसीओए (ICCOA) संस्था के मैनेजर तेज सिंह ने की। उन्होंने किसानों को जैविक खेती के फायदे बताते हुए एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के गठन की प्रक्रिया और संस्था द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इसके बाद उपसंचालक कृषि पान सिंह करोरिया ने किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए खेतों में नरवाई न जलाने की सलाह दी।

वैज्ञानिकों ने दी तकनीकी जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम.के. भार्गव ने किसानों को फसलों से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग, बीज उपचार की विधि और जैविक दवाओं के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

प्रगतिशील किसानों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान त्रिलोचन सिंह (ग्राम सूंड) ने बताया कि कैसे वे 5 बीघा भूमि पर गौपालन और प्राकृतिक खेती के जरिए अपनी आय बढ़ा रहे हैं। वहीं किसान भानुप्रताप सिंह राजावत ने प्रतिकूल मौसम में तिल की खेती से लाभ कमाने के अपने अनुभव साझा किए।

मूल्य संवर्धन और विभागीय योजनाओं की जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. सुरुचि सोनी ने किसानों को मूल्य संवर्धन (Value Addition) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा उपसंचालक पशुपालन एल.आर. शर्मा, उद्यानिकी विभाग से इंद्रवीर सिंह और कृषि अभियांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री अंकित सेन ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में किसानों को बताया गया ।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा आधुनिक कृषि तकनीक, योजनाओं और कृषि यंत्रों से संबंधित प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए। वहीं ICCOA और सृजन संस्था द्वारा लगाए गए जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े स्टॉल किसानों के आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. किरण रावत ने सभी किसानों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए मेले का समापन किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)