सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में थाना प्रभारी उनि. जूली तोमर ने शानदार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने हतेड़ा-फूलपुर रोड के विची तिराहे पर दबिश देकर मौके से आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी भोला जाटव (27 वर्ष) निवासी ग्राम काँकर के कब्जे से 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब (दो जरीकैन में) बरामद की, जिसकी कीमत करीब ₹15,000 बताई जा रही है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
⚠️ सबसे बड़ा सवाल…
क्या गांव-गांव में कच्ची शराब का जाल फैल रहा है?
क्या इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क काम कर रहा है?
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, एएसपी संजीव मुले और एसडीओपी आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। लेकिन जमीनी स्तर पर थाना प्रभारी जूली तोमर और उनकी टीम की सतर्कता ने इस सफलता को संभव बनाया।
👮♂️ टीम की सराहनीय भूमिका
बेताल सिंह गुर्जर, देवेन्द्र परिहार, अजय मांझी, धर्मेन्द्र शर्मा, अजय शाक्य, शैलेन्द्र नरवरिया, धर्मेन्द्र कुशवाह, साहिल खान, चालक राजकमल, सतेन्द्र रावत की अहम भूमिका रही।
💣 संदेश साफ है…
सीहोर पुलिस अब अवैध शराब कारोबारियों पर पूरी तरह सख्त है!