थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया का बड़ा एक्शन!भौंती पुलिस ने साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, ‘फर्जी पुलिस’ बनकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया की टीम ने ऐसा गिरोह पकड़ा है, जो लोगों को बलात्कार और चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रहा था। 

मामला बेहद चौंकाने वाला है—आरोपी पहले महिलाओं के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाते, फिर व्हाट्सएप पर अश्लील चैट और फोटो भेजकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग तैयार करते थे। इसके बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ितों को फोन कर गिरफ्तारी और केस दर्ज होने का डर दिखाकर ‘सेटलमेंट’ के नाम पर वसूली करते थे।

💥 ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत बड़ी सफलता

एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, एएसपी संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में भौंती पुलिस ने फरार आरोपी पुष्पेंद्र लोधी (25 वर्ष) को मनपुरा तिराहे से दबोच लिया।

🚔 क्या-क्या हुआ बरामद?

👉 महिंद्रा बोलेरो (₹11 लाख)
👉 वीवो मोबाइल फोन (₹10 हजार)
👉 कुल मशरुका: ₹11.10 लाख

⚠️ सबसे बड़ा सवाल…

क्या इस गिरोह में और लोग भी शामिल हैं?
कितने लोगों को इस तरह ब्लैकमेल कर ठगा गया?
क्या ग्रामीण इलाकों में साइबर क्राइम का जाल तेजी से फैल रहा है?

👮‍♂️ टीम की सराहनीय भूमिका

निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, उनि. कुसुम गोयल, सउनि संजय कुमार भगत सहित पूरी टीम की सतर्कता से यह बड़ी सफलता मिली है।

💣 मैसेज साफ है…

अब फर्जी पुलिस बनकर डराने वालों की खैर नहीं!
📢 सावधान रहें – सतर्क रहें
कोई भी अनजान कॉल या ‘पुलिस बनकर धमकी’ दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)