सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना में देर रात तेज आवाज में DJ बजाना एक संचालक को भारी पड़ गया। थाना खनियाधाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अंशुल लोधी पर म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज कर DJ सिस्टम और टाटा पिकअप वाहन (MP67C0335) को जब्त कर लिया।
📌 क्या है पूरा मामला?
22 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:15 बजे पुलिस गश्त के दौरान कुंवर जी पैलेस के सामने एक पिकअप वाहन पर लगा DJ तेज आवाज में बजता मिला। DJ में 8 साउंड बॉक्स, 5 मशीनें, डीजल इंजन, बड़ी लाइटें और करीब 20 झंकार पोंगा लगे थे, जिससे आसपास के लोगों की नींद खराब हो रही थी और ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था।
⚠️ पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर DJ संचालक अंशुल लोधी (निवासी आजादपुरा, ललितपुर – हाल निवासी खनियाधाना) के खिलाफ अपराध क्रमांक 139/2026, धारा 15 म.प्र. कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। DJ सिस्टम और वाहन को विधिवत जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
👮 किसकी रही अहम भूमिका?
इस कार्रवाई में निरीक्षक केदार सिंह यादव, सउनि रामसिंह भिलाला, कमल किशोर सैथिया, प्रधान आरक्षक नीतू सिंह, हीरा सिंह, आरक्षक अनूप कुमार, हेमसिंह, संदीप जाटव और अरविंद कौरव की सराहनीय भूमिका रही।
❓ अब सवाल…
क्या शादी-ब्याह में नियमों का पालन होगा?
क्या देर रात DJ पर सख्ती जारी रहेगी?
📢 पुलिस का संदेश:
“ध्वनि प्रदूषण से बचें, नियमों का पालन करें।”