3 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार!पोहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी को कोर्ट में किया पेश

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले की थाना पोहरी पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रकरण क्रमांक 231/17 में पिछले 3 साल से फरार स्थाई वारंटी गोलू उर्फ दीपक गोस्वामी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

📌 क्या है मामला?

गोलू उर्फ दीपक गोस्वामी (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम घटाई, थाना पोहरी, माननीय विशेष न्यायाधीश अपर सत्र न्यायालय शिवपुरी के मामले में 17 मार्च 2023 से फरार चल रहा था। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।

⚠️ राजस्थान में छिपा था आरोपी

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घटना के बाद राजस्थान में रह रहा था। हाल ही में मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने गांव आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

🚔 घेराबंदी कर दबोचा

थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फरार वारंटी को पकड़ लिया और उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

👏 इनकी रही अहम भूमिका

निरीक्षक रवि चौहान, प्रधान आरक्षक नीरज सेंगर, आरक्षक राजकुमार माहौर, उमाशंकर और चालक सुनील पाल की सराहनीय भूमिका रही।

❓ बड़े सवाल…

क्या बाकी फरार आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे?
क्या ऐसे मामलों में और सख्ती देखने को मिलेगी?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)