थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया का बड़ा एक्शन:मायापुर पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी उनि दिनेश सिंह नरवरिया के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं पर जोरदार प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 20 पेटी अवैध शराब (करीब 180 लीटर) जब्त कर आरोपी को धर दबोचा। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के सख्त निर्देशों और लगातार चल रहे अभियान का नतीजा है।

👉 फिल्मी अंदाज में हुआ पीछा… आखिर पकड़ा गया आरोपी!

24 अप्रैल को मिली सूचना के बाद टीआई नरवरिया की टीम ने वाणी खदान के पास घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध स्कॉर्पियो (UP 93 AX 6641) नजर आई, उसे रोकने का इशारा किया गया… लेकिन चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की! कुछ देर की पीछा-पकड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

👉 खुला बड़ा राज – गाड़ी में भरा था शराब का जखीरा!

तलाशी के दौरान गाड़ी से चार कट्टों में भरी 20 पेटी देशी प्लेन और मसाला शराब बरामद हुई। हर पेटी में 50-50 क्वार्टर — यानी पूरा नेटवर्क सप्लाई के लिए तैयार था! शराब की कीमत करीब 1 लाख और स्कॉर्पियो करीब 10 लाख रुपये की बताई जा रही है।

👉 कौन है आरोपी?

पुलिस ने तालिम नट (22) निवासी काली पहाड़ी, थाना पिछोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास शराब रखने का कोई लाइसेंस नहीं मिला, जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

👮‍♂️ थाना प्रभारी नरवरिया की टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया के साथ उनि अजय पटेल, सउनि शेख मेहबूब, सुरेंद्र राय, रघुवीर सिंह, ऊधम सिंह, सर्वेश शर्मा, चन्द्रभान सिंह, राजवीर पवैया, मुरारीलाल और रवि लोधी की अहम भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)