सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे से चोरी हुआ MBCB क्रेश बैरियर (कीमत करीब ₹70 हजार) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
📍 मामला सिल्लारपुर चौराहे स्थित NHIT कंपनी के गेस्ट हाउस का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने हाईवे सुरक्षा में लगे लोहे के क्रेश बैरियर को उड़ा दिया था। शिकायत मिलते ही करैरा पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।
💥 मुखबिर की सूचना बनी गेमचेंजर!
कलोथरा पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से बीरेन्द्र केवट (21) और पंकज लोधी (19) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी पवन लोधी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।
⚠️ अब सवाल ये…
क्या हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम इतने कमजोर हैं कि बैरियर तक चोरी हो जाए?
क्या इस गिरोह ने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है?
👮♂️ इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, एएसपी संजीव मुले और एसडीओपी आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। लेकिन असली धार दिखी थाना प्रभारी विनोद छावई और उनकी टीम की मुस्तैदी में।
👏 सराहनीय भूमिका
प्रआर राजेश शर्मा, डैनी कुमार, हरेन्द्र सिंह, मत्स्येन्द्र गुर्जर, अनिकांत गौतम की अहम भागीदारी रही।
💣 मैसेज साफ है…
करैरा पुलिस की नजर से बचकर अब कोई नहीं निकल सकता!