सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया ने अपनी टीम के साथ दमदार कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों की चाल पर ब्रेक लगा दिया।
📍 बीलारा–खोरघार कच्चा रास्ता
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चेकिंग लगाई और MP33 ZG 4863 मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी में एक प्लास्टिक कट्टे से 50 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
💥 क्या-क्या हुआ बरामद?
👉 50 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा (कीमत ~₹5,000)
👉 हीरो मोटरसाइकिल (कीमत ~₹70,000)
👉 कुल मशरूका: ₹75,000
⚖️ आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
⚠️ सवाल उठते हैं…
क्या कच्चे रास्तों से शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है?
क्या ग्रामीण इलाकों में सप्लाई चेन बन चुकी है?
👮♂️ यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश, एएसपी संजीव मुले और एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में की गई। लेकिन असली धार दिखी थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया और उनकी टीम की सतर्कता में।
👏 सराहनीय भूमिका
सउनि जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक बलवंत पाल, सत्यवीर जादौन, आरक्षक मुकेश परमार व प्रांशु जादौन की अहम भागीदारी रही।
💣 मैसेज साफ है…
सिरसौद पुलिस की निगाह से अब तस्करी बच नहीं पाएगी!