हर किसी की निशाने पर ब्राह्मण समाज : शर्माब्राह्मणों को 4% शैक्षिक आरक्षण देने की उठी मांग

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) की मासिक बैठक वार्ड क्रमांक 11 में डॉ. कैलाश नारायण शर्मा के निवास पर गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

बैठक के मुख्य अतिथि पंडित राम प्रकाश शर्मा, अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पंडित मनोज कुमार श्रीधर ने समाज को एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि पंडित राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का आधार रहा है, लेकिन वर्तमान समय में वोट बैंक की राजनीति और आरक्षण व्यवस्था के चलते इस समाज की प्रगति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज आर्थिक और शैक्षिक चुनौतियों से जूझ रहा है, जो चिंता का विषय है।

जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि

“आज हर किसी के निशाने पर ब्राह्मण समाज है, जबकि यह समाज सदैव सभी वर्गों के उत्थान का समर्थक रहा है।”

उन्होंने कहा कि बदलते समय में ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी।

बैठक में पंडित विशंभर दयाल दीक्षित ने शिक्षा के क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि
देशभर में ब्राह्मण वर्ग के मेधावी बच्चे आर्थिक अभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं, इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में 4% आरक्षण की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। साथ ही यूजीसी एक्ट में संशोधन (रोलबैक) की भी मांग उठाई गई।

कार्यक्रम में पंडित गजानंद शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज की एकता, शिक्षा और अधिकारों को लेकर सार्थक पहल करने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर राजेंद्र पांडे, सुरेंद्र पाठक, कैलाश नारायण भार्गव, कैलाश मुद्गल, हरीवल्लभ शर्मा, एन.पी. अवस्थी, प्रभु दयाल चतुर्वेदी, शिव शंकर पाराशर, नरहरी प्रसाद शर्मा, प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पंडित हरगोविंद शर्मा ने किया एवं अंत में पंडित रवि भार्गव ने आभार व्यक्त किया।

🔴 खास बात (हाइलाइट)
👉 ब्राह्मण समाज को 4% शैक्षिक आरक्षण देने की मांग
👉 शिक्षा और आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंता
👉 समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)