सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में शनिवार शाम शिवपुरी जिले में मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला कि किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। तेज बारिश, गड़गड़ाहट और ओलावृष्टि ने जिलेभर में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया।
शहर सहित बदरवास और पिछोर तहसील में जोरदार बारिश हुई, वहीं कई इलाकों में चने के आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। आसमान में लगातार चमकती बिजली और तेज हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए।
🌾 इन गांवों में ओलावृष्टि का असर
शिवपुरी-कोलारस अनुविभाग के अकाझिरी, माढागणेशखेड़ा, डगपीपरी और देहरदा गुरूकुदवाया गांवों में करीब 10 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे।
वहीं बदरवास के बामोरखुर्द में भी ओलावृष्टि दर्ज की गई।
📌 पिछोर में सबसे ज्यादा असर
पिछोर नगर सहित बाचरौन, भरतपुर, सेमरी, भगवा और लभेड़ा जराय गांवों में भारी बारिश से मौसम ठंडा हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
⚠️ फसलों को भारी नुकसान की आशंका
ओलावृष्टि और बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और कटाई के बाद रखी उपज को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों के सामने अब आर्थिक संकट गहराने की चिंता बढ़ गई है।
🔴 खास बात
👉 चने के आकार के ओले, खेतों में तबाही
👉 कई गांवों में 10 मिनट तक ओलावृष्टि
👉 गेहूं की फसल पर सबसे ज्यादा असर
👉 मौसम में गिरावट, बढ़ी ठंड