शिवपुरी में बड़ा एक्शन! अवैध गेहूं खरीदी पर छापा… 500 क्विंटल अनाज जब्त, गोदाम सील

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के करैरा क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गेहूं कारोबार का पर्दाफाश कर दिया।मछावली रोड पर शिकायतों के बाद राजस्व टीम ने दबिश दी, जहां बिना लाइसेंस गेहूं खरीदी का खेल चल रहा था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जब दस्तावेज मांगे, तो व्यापारी कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सके।

🌾 400-500 क्विंटल गेहूं जब्त

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम अनुराग निंगवाल, तहसीलदार ललित शर्मा और टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 400 से 500 क्विंटल गेहूं जब्त कर लिया। जिस गोदाम में यह अनाज रखा था, उसे तुरंत सील कर दिया गया।

⚖️ अब होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खरीदी-बिक्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। संबंधित व्यापारियों पर जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

❓ बड़े सवाल उठे…

इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं की अवैध खरीदी कब से चल रही थी?

क्या इसमें और बड़े नेटवर्क की भूमिका है?

और अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ी?

👉 करैरा में हुई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है—अब अवैध कारोबारियों की खैर नहीं!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)