सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई ने दमदार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम काली पहाड़ी स्थित श्रीजी ढाबा के पास दबिश दी, जहां एक बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में शराब भरकर खड़ा आरोपी पकड़ा गया। 🚔
जांच के दौरान गाड़ी से 30 पेटी अवैध बीयर (कुल 264 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹75 हजार आंकी गई है। साथ ही मौके से महिंद्रा बोलेरो (MP33 C 8790) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹6 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रोहन उर्फ कालू यादव (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया, जो बिना लाइसेंस शराब परिवहन कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। लेकिन जमीनी स्तर पर थाना प्रभारी विनोद छावई और उनकी टीम की सतर्कता और तेज एक्शन ने इस सफलता को संभव बनाया। 💥
👮♂️ टीम की सराहनीय भूमिका:
सउनि चरणसिंह, प्रआर डैनी कुमार, आर हरेन्द्र सिंह, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर सुरेन्द्र रावत, आर जितेन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।
💥 अब देखना होगा…
क्या पुलिस की इस सख्ती से शराब माफिया पर लगाम लगेगी या फिर ये अवैध खेल नए तरीकों से जारी रहेगा?