सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और तत्परता एक बार फिर सामने आई है। 👮
मामले में 13 अप्रैल 2026 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट थाना भौंती में दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/26, धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
👉 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तेज कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत विशेष टीम गठित की गई।
👉 72 घंटे में सफलता
लगातार प्रयासों के बाद 16 अप्रैल 2026 को पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार को सौंप दिया। साथ ही आरोपी चाहत यादव (20 वर्ष), निवासी ग्राम सलैया थाना भौंती को गिरफ्तार कर लिया गया।
👉 किसकी रही अहम भूमिका?
इस सराहनीय कार्रवाई में
थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया
सउनि संजय भगत
प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह
आरक्षक बृजेश राणा, पुष्पेंद्र चौहान
साइबर सेल के भूपेंद्र
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 संदेश साफ
“सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज” का नारा इस कार्रवाई में साकार होता नजर आया।
अब सवाल भी जरूरी 👉
❓ क्या इसी तरह हर मामले में इतनी तेजी से कार्रवाई हो पाएगी?
❓ क्या ऑपरेशन मुस्कान से लापता बच्चों की घटनाओं पर लग पाएगा अंकुश?
⚖️ फिलहाल भौंती पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है।