ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: पोहरी पुलिस ने 7 दिन में अपहृत नाबालिग को किया दस्तयाब

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। 21 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाई गई 17 वर्षीय बालिका के मामले में पुलिस ने महज 7 दिनों में सफलता हासिल की, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

मामले में फरियादी ने 22 अप्रैल को थाना पोहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 100/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस मामले को प्राथमिकता में रखा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार सक्रिय रही।

थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित कीं और खुद भी सर्च ऑपरेशन में जुट गए। लगातार दबिश और तलाश के बाद 28 अप्रैल को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

👉 अब बड़ा सवाल: आखिर 7 दिन तक बालिका कहां
 थी? कौन था वह अज्ञात व्यक्ति जिसने उसे बहला-फुसलाया? क्या इस मामले में और भी खुलासे बाकी हैं?

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, सउनि ओमनरेश जाटव, आरक्षक मुनेश धाकड़, राघवेन्द्र यादव, उमाशंकर मीणा और महिला आरक्षक मंजूलता शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि कानून के सामने अपराध ज्यादा देर तक टिक नहीं सकता। 🚔
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)