शिवपुरी में AAP का उग्र प्रदर्शन: माधव चौक पर पुतला दहन, नेताओं पर लगाए विश्वासघात के आरोप!

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर का माहौल गर्मा दिया। जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता माधव चौक चौराहे पर एकत्रित हुए और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दिया और पूरे क्षेत्र में नारेबाजी गूंजती रही।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधियों ने जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है, जो लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसे मामलों में चुप नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराती रहेगी। नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर जनता के भरोसे को तोड़ने वालों पर कब कार्रवाई होगी?

इस प्रदर्शन में संगठन मंत्री योगेश शर्मा, शहर अध्यक्ष आयुष गोयल, मीडिया कोऑर्डिनेटर बालकृष्ण शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष नीतू परिहार, जिला सचिव रुद्र प्रताप सिंह सेंगर और दीपक कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या यह विरोध आगे और बड़ा रूप लेगा? और क्या आरोपों पर कोई ठोस जवाब सामने आएगा?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)