सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के नरवर तहसील के रायपुर धमकन गांव में गुरुवार सुबह दहशत का मंजर देखने को मिला, जब माधव टाइगर रिजर्व से निकली मादा टाइगर MT-6 आबादी क्षेत्र में जा घुसी। महज कुछ ही मिनटों में उसने बाड़े में बैठी भैंस को अपना शिकार बना लिया और उसे घसीटकर ले गई। इस खौफनाक घटना ने पूरे गांव को दहला दिया।
📍 सुबह करीब 6 बजे टाइगर गांव में पहुंची और रामबरन गुर्जर के घर के पास हमला कर दिया। उसी वक्त रामबरन बाहर निकले और उनका आमना-सामना सीधे टाइगर से हो गया। किस्मत अच्छी थी कि वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे… वरना बड़ा हादसा तय था!
🐘 सूचना मिलते ही वन विभाग और माधव टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। हालात इतने गंभीर थे कि हाथियों की मदद से ऑपरेशन चलाया गया और टाइगर को ट्रेंकुलाइज कर काबू में लिया गया। लेकिन सवाल ये है—आखिर ये टाइगर बार-बार गांवों में क्यों घुस रही है?
⚠️ ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों!
गांव के लोग अब खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे। रात होते ही गांव में सन्नाटा छा जाता है, बच्चे घरों में कैद हैं। ग्रामीणों ने साफ कहा—
👉 मुआवजा दो
👉 सुरक्षा दो
👉 या फिर गांव का विस्थापन करो
🔥 MT-6 बनी रहस्य और खतरा दोनों!
यह वही टाइगर है जिसे 27 दिसंबर को रिजर्व में छोड़ा गया था, लेकिन तब से लगातार आबादी की ओर रुख कर रही है।
👉 पहले भी हमला कर चुकी है
👉 कई गांवों में मवेशियों का शिकार
👉 3 महीने में दूसरी बार ट्रेंकुलाइज!
❓अब उठ रहे हैं बड़े सवाल:
👉 क्या टाइगर रिजर्व की निगरानी फेल हो रही है?
👉 आखिर MT-6 जंगल छोड़कर बार-बार गांव क्यों आ रही है?
👉 कब तक ग्रामीण डर के साये में जीते रहेंगे?
👉 क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?