खनियाधाना में गैस एजेंसी का काला खेल? किताबें बाहर फेंकी, सिलेंडर ब्लैक में बेचने के आरोप!

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मां वैष्णो इंडेन गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों गैस कनेक्शन की किताबें सड़क पर बिखरी मिलीं। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण सिलेंडर लेने पहुंचे तो एजेंसी पर ताला लटका था… और बाहर उनकी किताबें धूल में पड़ी थीं! इस घटना ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया है।

📍 चमरौआ गांव के बल्लू केवट ने बताया कि वे कई दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर काट रहे थे। एजेंसी स्टाफ ने उनकी कनेक्शन किताब जमा तो कर ली, लेकिन गैस नहीं दी। अब वही किताबें बाहर फेंकी मिलीं… आखिर ये लापरवाही है या कुछ और बड़ा खेल?

⚠️ ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप—

👉 सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है
👉 ब्लैक में एक सिलेंडर ₹2000 तक बेचा जा रहा है
👉 जानबूझकर किताबें बाहर फेंककर एजेंसी बंद कर दी गई
📞 जब एजेंसी संचालक से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल तक रिसीव नहीं किया… अब सवाल और भी गहरे हो गए हैं।

❓उठ रहे हैं तीखे सवाल:

👉 क्या गरीबों का हक छीनकर ब्लैक में गैस बेची जा रही है?
👉 आखिर एजेंसी अचानक बंद क्यों मिली?
👉 जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?
👉 क्या प्रशासन इस “गैस घोटाले” की जांच करेगा?

🔥 ग्रामीणों का गुस्सा साफ— अब जवाब चाहिए, कार्रवाई चाहिए!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)