सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी भीषण गर्मी से पहले शिवपुरी नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में पेयजल संकट को देखते हुए अब कंट्रोल रूम गठित कर दिया गया है, जहां आम नागरिक अपनी पानी से जुड़ी समस्या सीधे दर्ज करा सकेंगे। लेकिन बड़ा सवाल — क्या इस बार शिकायतों का समाधान समय पर होगा या फिर सिर्फ रिकॉर्ड में ही दर्ज रह जाएंगी समस्याएं?
📞 सीधा संपर्क: अब शिकायत के लिए डायल करें 9202140627
नगर पालिका ने नागरिकों को राहत देते हुए कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर जारी किया है। यहां पानी सप्लाई से जुड़ी किसी भी परेशानी की सूचना दी जा सकती है।
👨💼 ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी — जिम्मेदारी तय!
सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक जितेंद्र रजक (मो. 9302701881) और दोपहर 1:30 बजे से रात 9 बजे तक जमालुद्दीन खान (मो. 8319146244) शिकायतें दर्ज करेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी रमेश कुमार सिंह (मो. 7987169492) रहेंगे, जो रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट अपर कलेक्टर को देंगे।
📋 कैसे होगा समाधान
हर शिकायत को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित जोन प्रभारी/उपयंत्री तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के बाद अपडेट भी किया जाएगा। यानी अब जिम्मेदारी तय — लेकिन क्या जमीनी स्तर पर असर दिखेगा?