माधव चौक झंडा विवाद थमा!प्रशासन की मौजूदगी में दोबारा फहराया गया केसरिया ध्वज

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर केसरिया ध्वज को लेकर चल रहा विवाद बुधवार शाम शांत हो गया। प्रशासन की मौजूदगी में सकल सनातन समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटे और दोबारा केसरिया झंडा फहराया गया। ध्वज फहरते ही नारेबाजी हुई, लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और क्षेत्र में शांति कायम हो गई।

📌 क्या था पूरा विवाद?

बताया जा रहा है कि वर्षों से माधव चौक पर केसरिया ध्वज लगा हुआ था, जिसे हिंदू समाज की पहचान माना जाता है। आरोप है कि आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चांद खान और उनके साथियों के ज्ञापन के बाद प्रशासन ने झंडा हटवा दिया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

⚠️ अंबेडकर जयंती के बाद बढ़ा मामला

जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान यहां नीला झंडा लगाया गया था। इसके बाद विरोध शुरू हुआ और झंडे को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया।

🏛️ नगर पालिका अध्यक्ष का बयान

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा की मौजूदगी में झंडा दोबारा लगाया गया। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी ने दबाव में आकर झंडा हटाया था। अब पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

❓ अब सवाल…
क्या भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए स्पष्ट नियम बनेंगे?
क्या धार्मिक प्रतीकों पर राजनीति थमेगी?

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)