शिवपुरी में गैस सिलेंडर चोरी का नया तरीका! भीड़ का फायदा उठाकर स्कूटी से फरार हुए चोर

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां गैस एजेंसी के बाहर से दिनदहाड़े सिलेंडर पार कर दिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

📍 क्या है पूरा मामला?

ग्राम डगपीपरी निवासी 29 वर्षीय राजेंद्र धाकड़ सोमवार को रन्नौद स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर भरवाने पहुंचे थे। उन्होंने अपना इंडेन कंपनी का सिलेंडर एजेंसी के बाहर रखकर पर्ची लेने के लिए अंदर प्रवेश किया। लेकिन जब कुछ ही देर बाद वापस लौटे, तो सिलेंडर गायब था !

🎥 CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

जांच में सामने आया कि एजेंसी के बाहर लगे कैमरे में दो युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। एक युवक पहले से मौके पर मौजूद था और जैसे ही मालिक अंदर गया, उसने अपने साथी के साथ मिलकर सिलेंडर उठाया, स्कूटी पर रखा और फरार हो गया।

⚠️ भीड़ और किल्लत का उठा रहे फायदा?

इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की कमी के चलते एजेंसियों पर भारी भीड़ लग रही है। आशंका है कि चोर इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

❓ अब उठ रहे सवाल…

👉 क्या एजेंसी के बाहर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं?
👉 भीड़ में ऐसे गिरोह पहले से सक्रिय हैं क्या?

👮 पुलिस कार्रवाई

रन्नौद थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)