शिवपुरी में बैंकों पर पुलिस की सख्ती… जिलेभर में चला चेकिंग अभियान 🏦🔍

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शनिवार को जिलेभर में बैंकों की सघन जांच की गई। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सभी अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस टीमों ने बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और गार्ड की तैनाती की जांच की। साथ ही बैंक प्रबंधकों और अधिकारियों से चर्चा कर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू अवस्था में रहें, सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता के साथ निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देशों का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और संभावित आपराधिक घटनाओं को रोकना है। इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है, ताकि आमजन और बैंक ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)