सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना सुभाषपुरा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी राजीव दुबे के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धौलागढ़ निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के 13 अप्रैल 2026 की रात घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना सुभाषपुरा में अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
🔍 लगातार दबिश… मिली लोकेशन और तुरंत एक्शन!
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजीव दुबे की टीम ने बालिका की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। संदिग्धों से पूछताछ और संभावित स्थानों पर दबिश के दौरान सूचना मिली कि बालिका घोड़ा चौराहा, शिवपुरी पर बस से कहीं जाने के लिए खड़ी है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 24 घंटे के भीतर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।
⚖️ गंभीर धाराएं जोड़ी गईं
प्रारंभिक जांच के बाद मामले में धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट, 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(व्ही) एससी/एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। इसके बाद बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर वन स्टॉप सेंटर, शिवपुरी भेजा गया।
👮♂️ इनकी रही अहम भूमिका
इस सफलता में थाना प्रभारी उनि राजीव दुबे, सउनि अरुण वर्मा, प्रआर 197 अभय सिंह, आर 463 संजय जाट और म.आर. नेहा जोशी की विशेष भूमिका रही।
📢 तेजी से कार्रवाई, सुरक्षित बरामदगी—पुलिस की बड़ी कामयाबी
ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस तरह की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस सतर्क है और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।