खबर का असर: शिवपुरी में रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा!

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मीडिया में मामला उजागर होते ही प्रशासन हरकत में आया और सिंध नदी के सड़ घाट पर स्टॉप डेम के चारों गेट दोबारा लगवा दिए गए। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अब रेत माफियाओं की मनमानी ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। सवाल ये है—क्या अब सच में अवैध खनन पर लगाम लगेगी? 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले स्टॉप डेम के गेट खोले जाने की खबर सामने आई थी, जिससे नदी का जलस्तर कम कर आसानी से रेत निकालने की कोशिश की जा रही थी। इस पूरे मामले में रेत माफियाओं की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन जैसे ही मामला सुर्खियों में आया, प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। 

📍 रविवार को मौके पर पहुंची टीम

बदरवास तहसीलदार सचिन भार्गव के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों गेट पुनः स्थापित कर दिए। इससे नदी का जलस्तर सामान्य होने लगेगा और अवैध खनन की कोशिशों पर रोक लगेगी।

❗ बड़ा सवाल

क्या यह कार्रवाई स्थायी साबित होगी या फिर कुछ दिनों बाद फिर वही खेल शुरू हो जाएगा? क्या रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई भी होगी या सिर्फ गेट लगाने तक ही मामला सीमित रहेगा?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)