सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बिजरौनी गांव के पास नदी की पुलिया से उतरते ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार चालक समेत तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली घुरवार गांव से टेंट का सामान भरकर इंदार की ओर जा रही थी। पुलिया से नीचे उतरते वक्त अचानक संतुलन बिगड़ा और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रॉली में भरा पूरा सामान सड़क पर बिखर गया और भारी नुकसान हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चला रहा प्रेम सिंह जाटव (निवासी इंदार) तेज रफ्तार में था और उसके साथ बैठे दोनों साथी भी कथित रूप से नशे में थे। यही लापरवाही हादसे की बड़ी वजह बताई जा रही है।
❗ सवाल खड़े होते हैं…
क्या पुलिया की बनावट भी हादसों को न्योता दे रही है?
क्या नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती नहीं होनी चाहिए?
और आखिर कब सुधरेगी ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था?
हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह घटना एक बड़ा चेतावनी संकेत जरूर दे गई है।