सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला को अशोकनगर का एक दंपती अपनी वर्षों पहले लापता हुई बेटी बता रहा है। मामला इतना उलझा हुआ है कि अब सच्चाई सामने लाने के लिए DNA जांच की मांग उठ गई है। 😳
फूलवती परिहार नाम की महिला का कहना है कि वह सीहोर जिले के चकलदी गांव की रहने वाली है और उसके माता-पिता अमर सिंह व मुन्नी हैं। करीब 18 साल पहले उसने भौंती थाना क्षेत्र के पिपरौनिया गांव निवासी नवल सिंह परिहार से प्रेम विवाह किया था और तब से वह अपने ससुराल में रह रही है।
👉 दंपती का दावा क्या है?
कुछ महीने पहले अशोकनगर पुलिस एक दंपती को लेकर फूलवती के घर पहुंची। दंपती ने दावा किया कि फूलवती उनकी बेटी है, जो करीब 7 साल की उम्र में स्कूल से लापता हो गई थी। उन्होंने पुरानी फोटो दिखाकर शक्ल मिलने की बात कही।
👉 महिला का जवाब
फूलवती साफ कहती है—“मैं इन्हें नहीं जानती, मेरे असली माता-पिता अलग हैं।” उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे पुलिस द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है।
👉 पुराना केस भी जुड़ा
बताया जा रहा है कि साल 2011-12 में अशोकनगर में अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ था, जिससे इस विवाद ने और गंभीर रूप ले लिया है।
👉 अब क्या होगा?
फूलवती और उसके पति ने शिवपुरी एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है और सच्चाई सामने लाने के लिए DNA टेस्ट कराने की बात कही है।
अब सबसे बड़े सवाल 👉
❓ क्या वाकई यह वही लापता बेटी है या सिर्फ शक्ल की समानता का भ्रम?
❓ DNA टेस्ट से क्या पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?
❓ क्या महिला को बेवजह परेशान किया जा रहा है?
⚖️ पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है, सच्चाई का इंतजार…