करैरा हादसे में बड़ा एक्शन!विधायक पुत्र दिनेश लोधी पर FIR, थार जब्त… 5 लोग घायल, पीड़ितों का आरोप—हाल तक नहीं पूछा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के करैरा में हुए सड़क हादसे ने अब राजनीतिक और कानूनी तूल पकड़ लिया है। तेज रफ्तार थार कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गाड़ी जब्त कर ली है। मामले की जांच जारी है। 🚔

घटना गुरुवार सुबह की है, जब दिनेश लोधी जिम जा रहे थे। आरोप है कि तेज रफ्तार में उन्होंने पहले पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मारी, फिर एक बाइक को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं।

👉 घायलों की आपबीती

घायल शिक्षिका सीता वर्मा ने बताया कि वह सहकर्मी पूजा सोनी के साथ स्कूल जा रही थीं, तभी पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार संजय परिहार, आशीष परिहार और अंशुल परिहार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

👉 पीड़ितों के आरोप

घायलों का कहना है कि घटना के बाद न विधायक और न ही उनके बेटे ने उनका हालचाल जाना। उनका आरोप है कि FIR के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।

👉 वीडियो में क्या बोले आरोपी?

घटना के बाद सामने आए वीडियो में दिनेश लोधी कहते दिखे कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था, लेकिन बाइक सवार रास्ते से नहीं हटे। साथ ही उन्होंने एक बाइक पर तीन लोगों के सवार होने पर भी सवाल उठाए।

👉 विधायक का बयान

विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि जानकारी मिलते ही उन्होंने FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। उनका कहना है—“जनता सर्वोपरि है, कांग्रेस इस मामले को राजनीतिक रंग न दे।” उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

👉 पुलिस की कार्रवाई

करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ के अनुसार, पहले अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज था, लेकिन जांच में दिनेश लोधी का नाम सामने आने पर उन्हें आरोपी बनाया गया। उनके खिलाफ BNS की धारा 281 और 125(a) के तहत केस दर्ज किया गया है।

🔴 चौंकाने वाले खुलासे कार पर हूटर लगा था
वाहन बिना नंबर प्लेट के चलाया जा रहा था

➡️ इन मामलों में अलग से चालानी कार्रवाई होगी
👉 गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
बताया जा रहा है कि धाराओं में सजा 7 साल से कम होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि नोटिस देकर छोड़ा गया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश होकर जमानत लेनी होगी।

अब उठते हैं बड़े सवाल 👉

❓ क्या VIP होने से कार्रवाई की रफ्तार धीमी हो जाती है?
❓ घायलों का हालचाल न लेना कितनी संवेदनहीनता दर्शाता है?
❓ सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर कब लगेगा सख्त ब्रेक?

⚖️ पुलिस जांच जारी… घायलों का इलाज जारी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)